कोरोना के दैनिक मामलों में भारी गिरावट आई, रिकवरी रेट बढ़ा, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के दैनिक मामलों में भारी गिरावट आई, रिकवरी रेट बढ़ा, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 98,794,942 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,124,193 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 177266 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10345985 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 153587 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,06,76,838 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

आज कोरोना के दैनिक मामलों और मौतों में रिकॉर्ड भारी कमी आई है। जून के बाद पहली बार इतने कम कोरोना दैनिक मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 9102 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 117 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 15,901 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.90  फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.66 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 24 जनवरी को 7,25,577 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 19,30,62,694 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में 19 दिसंबर तक कुल संक्रमितोंं की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1389

878528

7149

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

15

4917

62

अरुणाचल प्रदेश

15

16749

56

असम

2265

213674

1078

बिहार

2359

255019

1483

चंडीगढ़

142

20273

334

छत्तीसगढ़

4896

288582

3630

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

5

3387

2

दिल्ली

1694

621565

10813

गोवा

767

51448

762

गुजरात 

4345

250763

4379

हरियाणा

1378

262929

3014

हिमाचल प्रदेश 

408

55864

973

जम्मू एंड कश्मीर 

1084

121070

1929

झारखंड

772

116524

1064

कर्नाटक

6865

917361

12200

केरल

70859

819156

3624

लद्दाख

54

9504

129

लक्षद्वीप

67

0

0

मध्य प्रदेश 

3508

246558

3791

महाराष्ट्र 

44789

1915344

50815

मणिपुर

186

28442

369

मेघालय

104

13484

146

मिजोरम

49

4289

9

नागालैंड

96

11895

88

ओडिशा

1240

331284

1906

पुडुचेरी

280

37953

645

पंजाब

2152

164377

5560

राजस्थान

2968

311117

2760

सिक्किम

115

5824

133

तमिलनाडु

4813

818147

12320

तेलांगना

3072

288926

1592

त्रिपुरा

28

32927

391

उत्तराखंड

1523

92544

1635

उत्तर प्रदेश 

6813

583417

8624

वेस्ट बंगाल

6151

552082

10122

भारत में कुल मामले

177266

10345985

153587


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।